फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अरनिया में पुलिस-शिवसेना का संयुक्त जागरूकता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। अरनिया पुलिस और शिवसेना हिंदुस्तान ने मिलकर कस्बे के वार्ड नंबर 5 में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान थाना प्रभारी दिलावर कुमार ने क्षेत्रवासियों को संदिग्ध व्यक्तियों और किराएदारों पर नजर रखने की सलाह दी। थाना प्रभारी ने कहा कि सूचना देने वाले का नाम पूर्ण गोपनीय रखा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि नशे के मामले में किसी प्रकार की रियायत नहीं बरती जाएगी। अभियान में शिवसेना हिंदुस्तान के युवा प्रदेश अध्यक्ष गणेश चौधरी ने अभिभावकों से बच्चों पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। चौधरी ने कहा कि माता-पिता को अपने बच्चों के प्रति गंभीर रहना चाहिए ताकि नशे का कोई कुप्रभाव न फैले। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत किया और कहा कि ऐसे अभियान से क्षेत्र में नशामुक्ति को बल मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें