फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अखनूर में मूवमेंट कल्कि की संगठनात्मक बैठक, तहसील संयोजकों की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। अखनूर में शुक्रवार को मूवमेंट कल्कि की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। इसमें संगठन के विस्तार, स्थानीय इकाइयों के गठन और भविष्य की रणनीति को लेकर व्यापक चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता मूवमेंट कल्कि की कोर कमेटी के सदस्य विंकल शर्मा ने की।
विज्ञापन


बैठक के दौरान संगठन की सहमति से गौरव शर्मा को अखनूर तहसील संयोजक तथा राहुल इंदर लांगर को सह-संयोजक नियुक्त किया गया। इसके साथ ही मैरा मान्द्रियां तहसील के लिए रोहित शर्मा को तहसील संयोजक बनाया गया।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर अलग-अलग स्तर पर किए जाने वाले संघर्षों से स्थायी समाधान नहीं निकलता। संगठन को अब एक बड़ी और निर्णायक लड़ाई की दिशा में आगे बढ़ना होगा, ताकि जनता की मूलभूत समस्याओं का समग्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन


बैठक में जम्मू क्षेत्र के साथ कथित भेदभाव, प्रशासनिक उपेक्षा और नीतिगत असंतुलन के मुद्दों पर गंभीर मंथन किया गया। इस दौरान जम्मू को अलग राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर व्यापक जनआंदोलन शुरू करने की मंशा व्यक्त की गई। अंत में सभी सदस्यों ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि मूवमेंट कल्कि लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीकों से जनता की आवाज बुलंद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें