फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नशा तस्करी के आरोपी की 30 लाख की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
सोपोर। नशा तस्करों के खिलाफ अपनी सख्त मुहिम जारी रखते हुए सोपोर पुलिस ने एक नशा तस्करी के आरोपी की अचल संपत्ति कुर्क कर ली है। कुर्क की गई संपत्ति में रफियाबाद के बेहरामपोरा स्थित लगभग 30 लाख मूल्य का दो मंजिला आवासीय मकान शामिल है। यह संपत्ति गुलज़ार अहमद ज़रगर उर्फ़ शीदा निवासी बेहरामपोरा, रफियाबाद की है।
विज्ञापन


पुलिस द्वारा की गई विस्तृत जांच और वित्तीय पड़ताल में सामने आया कि उक्त संपत्ति मादक पदार्थों की अवैध तस्करी से अर्जित धन से खरीदी गई थी। इसके आधार पर संपत्ति को कुर्क किया गया। पुलिस के अनुसार नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत अब तक सोपोर पुलिस कुख्यात ड्रग तस्करों की 8 संपत्तियां (कीमत 1.50 करोड़ से अधिक) कुर्क कर चुकी है। सोपोर पुलिस ने कहा कि अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों को जब्त कर नशा तस्करों के आर्थिक तंत्र को पूरी तरह ध्वस्त करने और समाज को नशा मुक्त बनाने की दिशा में यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें