फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: खंभे से टकराई तेज रफ्तार बुलेट, दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- गांधीनगर में हादसा, वाल्मीकि काॅलोनी के रहने वाले थे कुनाल और लक्ष्य
विज्ञापन

- जीएमसी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपे
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। रात के सन्नाटे के बीच गांधीनगर इलाके में दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। मंगलवार तड़के करीब तीन बजे डाॅ. रोशन क्लीनिक के सामने तेज रफ्तार बुलेट बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। बाइक पर सवार वाल्मीकि काॅलोनी निवासी कुनाल सांत्रे (21) और लक्ष्य (19) की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों युवकों को जीएमसी जम्मू पहुंचाया, जहां डाॅक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मंगलवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिए गए।
क्लीनिक के आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि तड़के जोरदार आवाज सुनाई दी जिससे नींद खुल गई। बाहर देखा तो मोटरसाइकिल बिजली के खंभे से टकराई थी। इसके पास दो युवक बुरी तरह जख्मी हालत में बेसुध पड़े थे। बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह टूट चुका था। आवाज सुनकर कुछ दूरी पर तैनात सुरक्षाकर्मी भी दौड़े। गांधीनगर थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लहूलुहान हालत में दोनों युवकों को उठाया। दोपहर बाद शव वाल्मीकि कॉलोनी पहुंचे तो पूरे इलाके में मातम छा गया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर ही थम गईं सांसें
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा इतना खौफनाक था कि दोनों युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। सिर पर हेलमेट न होने और गंभीर चोटों के कारण दोनों ने मौत पर ही दम तोड़ दिया था। हादसे की खबर मिलते ही जीएमसी जम्मू की मोर्चरी के बाहर वाल्मीकि कॉलोनी से बड़ी संख्या में लोग परिजन के साथ पहुंच गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें