फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अंगत कुमार मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 31 मई से, तैयारियों में जुटी कमेटी

Tue, 19 May 2026 02:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बनी। माश्का क्रिकेट ग्राउंड में 31 मई 2026 से आयोजित होने जा रहे श्री अंगत कुमार मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के पांचवें संस्करण को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। टूर्नामेंट के आयोजन के लिए क्लब लगातार व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है। क्षेत्रभर में प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह देखने को मिल रहा है।

क्लब के अध्यक्ष बिट्टू राम ने बताया कि पिछले वर्ष टूर्नामेंट में 60 से अधिक टीमों ने भाग लिया था जबकि इस बार टीमों की संख्या और अधिक बढ़ने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट को लेकर युवाओं में उत्साह रहता है और हर वर्ष बड़ी संख्या में खिलाड़ी इसमें हिस्सा लेने के लिए उत्सुक रहते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता के अलावा बच्चों के लिए विशेष शॉर्ट रेस प्रतियोगिता भी आयोजित करवाई जाती है। इसमें 10, 14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चे भाग लेते हैं। पिछले वर्ष इस प्रतियोगिता में करीब 300 बच्चों ने हिस्सा लिया था जबकि इस बार प्रतिभागियों की संख्या और अधिक रहने की संभावना जताई जा रही है।

बिट्टू राम ने कहा कि टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखकर खेलों की ओर प्रेरित करना है। साथ ही क्षेत्र में क्रिकेट को बढ़ावा देना और नई खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना भी आयोजन समिति की प्राथमिकता है। इस बार भी टूर्नामेंट को भव्य और यादगार बनाने के लिए सभी तैयारियां तेजी से की जा रही हैं।
विज्ञापन


आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता माश्का क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित होगी। विजेता टीम के लिए 70,000 की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है, जबकि प्रति टीम एंट्री फीस 3300 रखी गई है। 25 मई से पहले रजिस्ट्रेशन करवाने वाली टीमों के लिए 1000 रुपये की अर्ली रजिस्ट्रेशन सुविधा भी उपलब्ध रखी गई है। आयोजन समिति ने बताया कि टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में बसोहली के विधायक ठाकुर दर्शन सिंह शामिल होंगे। क्लब कमेटी मैदान की व्यवस्थाओं, खिलाड़ियों की सुविधाओं व अन्य तैयारियों में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें