फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुंछ-मंडी मार्ग पर मिनी बस पलटी, पांच लोग घायल

विज्ञापन
खेत में पलटी बस। - फोटो : punch news
विज्ञापन
पुंछ। जिले की मंडी तहसील में रविवार को पुंछ से सावजियां की तरफ जा रही एक मिनी बस पुंछ-मंडी मार्ग पर साथरा गांव में पलट कर खेतों में जा गिरी। हादसे में मिनी बस में सवार पांच लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए उप जिला अस्पताल मंडी ले जाया गया। घायलों की पहचान हुजैफा मुख्तार, अब्दुल मीजद, फयाज अहमद, मोहम्मद वीसम और शमीम अख्तर के रूप में हुई है। एक घायल फयाज अहमद को छोड़ कर अन्य घायलों को मरहम पट्टी के उपरांत छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब तीन बजे पुंछ से सावजियां की तरफ जा रही मिनी बस बीच रास्ते में साथरा गांव के बाहर खेतों में जा पलट गई। हादसा ड्राइवर के नियंत्रण खोने से हुआ। हादसे का पता चलते ही आसपास से बड़ी संख्या में लोग और साथरा पुलिस चोकी से पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। तत्काल घायलों को दुर्घटनाग्रस्त मिनी बस से निकालकर मंडी अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे को लेकर लोगों ने आरोप लगाया है कि सड़क की खस्ता हालत आए दिन हादसों का कारण बन रही है।
दो अन्य हादसों में चार लोग घायल
उधर अन्य दो सड़क हादसों में चार अन्य लोग भी मामूली रूप से घायल हो गए। इनमें पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर बोलैरो गाड़ी और बाइक की टक्कर में दो युवक घायल हो गए। इसके अलावा गांव बांडी चेचियां में पाइपें लेकर जा रही टाटा मोबाइल गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार दो लोग भी आंशिक रूप से घायल हो गए। उन्हें पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में मरहम पट्टी कर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें