फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुंछ किले में संदिग्ध हालात में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने बुझाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। नगर स्थित पुंछ के ऐतिहासिक किले के एक भाग में तड़के संदिग्ध हालात में आग लग गई। आग लगने से किले की छत को नुकसान पहुंचा है। पुलिस कर्मियों ने लोगों और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया। इससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार तड़के तीन से चार बजे के बीच पुंछ किले में स्थापित हैरिटेज लाइब्रेरी के निकटवर्ती एक भाग में टीन एवं लकड़ी की बनी छत में आग लग गई। इससे तत्काल कमरे की छत पूरी तरह जल गई। आग का पता लगते ही किले में तैनात पुलिस कर्मियों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। साथ ही आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। इस बीच आसपास के मोहल्लों से लोग भी मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में जुट गए। कुछ ही मिनटों में फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर कडे़ प्रयासों से आग पर काबू पाया। इससे किले के अन्य भागों को नुकसान पहुंचने से बचाया गया।
वहीं नगरवासियों ने किले में आग लगने की घटना की जांच करवाने की मांग की है। गौरतलब है कि पुंछ किले में आजादी के बाद से ही सभी सरकारी कार्यालय काम करते थे। वर्ष 2005 में आए भूकंप में किला बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। उसके उपरांत किले को संरक्षित इमारत घोषित करते हुए इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए पुनर्निर्माण कार्य भी करवाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें