फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बिश्नाह में मुख्यमंत्री ने लगाई दौड़, वीडियो बनाने घरों से निकल आए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। हल्की बारिश के बीच बुधवार सुबह मुख्यमंत्री बिश्नाह क्षेत्र में दौड़ते नजर आए। मुख्यमंत्री की फोटो खींचने और वीडियो बनाने के लिए लोग घरों से बाहर निकल आए। मुख्यमंत्री बिश्नाह रिंग रोड से चक अवतार और बाना चक होते हुए वापस रिंग रोड की ओर लौटे। क्षेत्र में सीएम उमर की सरप्राइज दौड़ चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सीमावर्ती गांव बिश्नाह की गलियों में दौड़ लगाते देख लोगों का ध्यान आकर्षित किया। उमर अब्दुल्ला को स्पोर्ट्सवियर में और अपने सुरक्षा दल के साथ तड़के जम्मू एयरपोर्ट रोड पर दौड़ते हुए देखकर दर्शकों में सकारात्मक प्रतिक्रियाएं आईं हैं, उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की। अब्दुल्ला के बिश्नाह से गुजरने और जम्मू एयरपोर्ट रोड पर केसी मोरह की ओर जाने के दौरान कई निवासियों को अपने मोबाइल फोन से तस्वीरें खींच ली।
सुबह की यह दौड़ जल्द ही इलाके में चर्चा का विषय बन गई, स्थानीय लोगों ने इस कदम की सराहना की और कई लोगों ने अपनी दिनचर्या में फिटनेस गतिविधियों को शामिल करने की प्रेरणा व्यक्त की। बीते कुछ दिनों से उमर अब्दुल्ला अपनी फिटनेस पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। राज्य के युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने के लिए नियमित दौड़ लगा रहे हैं ताकि युवा पीढ़ी शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बने और नशे से दूर रहे।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों ने इसे युवाओं को फिटनेस की तरफ प्रेरित करने के लिए सीएम द्वारा उठाया गया अहम कदम बताया। राज्य के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की यह पहल राज्य स्तर पर फिटनेस जागरूकता फैला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें