फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू-कश्मीर जट्ट सभा ने किया सदस्यता अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जम्मू-कश्मीर जट्ट सभा ने बुधवार को सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए समुदाय के लोगों से इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन

जट्ट सभा जम्मू-कश्मीर के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री मनजीत सिंह ने कहा कि 18 वर्ष से अधिक आयु के जट्ट समुदाय के सभी सदस्य प्रस्तावित सदस्यता अभियान में उत्साह और जोश के साथ भाग लें। उन्होंने समुदाय से आगे आकर अभियान में शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान पूरा होने के बाद सभा के नए सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जाएगी ताकि भविष्य की कार्ययोजना को आगे बढ़ाया जा सके। पूर्व मंत्री एवं सदस्यता समिति के चेयरमैन चौधरी सुखनंदन ने बताया कि अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सदस्यता शुल्क मात्र 50 रुपये प्रति सदस्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जट्ट सभा के उपाध्यक्ष एवं पूर्व डीडीसी तरनजीत सिंह टोनी, सभा के प्रवक्ता जरनैल चौधरी, कमल रंधावा, सचिव चौधरी नरेश (बिट्टू), कमल चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें