फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नाबालिग के साथ दरिंदगी से गम और गुस्से के बीच खौफ में लोग

Mon, 16 Feb 2026 02:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
1.बिशनाह में दुष्कर्म के आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते युवा 2. बिशन
विज्ञापन
बिश्नाह के उस गांव के लोग बोले...एक पल आंखों से दूर हो जाएं बेटियां तो सहम जाते हैं हम
विज्ञापन

जुबां पर दो ही सवाल...उस मासूम का हाल क्या होगा और दूसरा ऐसा तो पहले कभी सुना नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह। साढ़े तीन साल की बिटिया के साथ जो कुछ हुआ उसे लेकर बिश्नाह के लोग गम और गुस्से के साथ खौफ से भी भरे हैं। रविवार सुबह की शुरुआत संशय और आक्रोश से हुई। गांव में रोज की तरह से चहल-पहल नहीं थी। घरों के दरवाजे पर जुटे लोगों की जुबान पर बस दो ही सवाल थे...उस मासूम का हाल क्या होगा और दूसरा ऐसा तो कभी सुना नहीं। ऐसे दरिंदों को तो सख्त सजा देनी चाहिए।
जैसे-जैसे दिन चढ़ा लोग अपने घरों के भीतर कम मासूम के साथ घटी हृदयविदारक घटना को लेकर चर्चा करते ज्यादा नजर आ रहे थे। एक पिता ने कहा कि मेरी भी तो बेटियां हैं, कल से मैं समझ ही नहीं पा रहा हूं कि उन्हें घर से बाहर निकलने दूं या नहीं।
विज्ञापन

वहीं, पास खड़े एक पड़ोसी ने कहा कि बेटियों को हम घर में कैद तो नहीं कर सकते। उस दरिंदे को ही सबक सिखाना होगा। कुछ आगे बढ़ने पर इलाके की महिलाएं साथ बैठी थीं। उनमें से एक कहती है कि घर के अंदर से मैं बिटिया को आवाज दे रही थी उसने नहीं सुना तो मैं घबरा गई।

आरोपी के परिवार को गांव से बाहर निकालने की चर्चा
इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी के गांव के लोग आरोपी के परिवार को अपने गांव से बाहर निकालने पर विचार कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि ऐसे दरिंदों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन


गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन, फांसी देने की मांग
क्षेत्र के लोगों ने आरोपी को फांसी पर लटकाने की मांग करते हुए रविवार को प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि क्षेत्र में इस तरह की घिनौनी वारदातें नहीं होती थीं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से महिलाओं के खिलाफ अपराध को बढ़ने से पहले रोकने की मांग करते हुए बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें