फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सांबा में रेहड़ी-फड़ी विक्रेताओं ने की स्थायी वेंडिंग जोन की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। कस्बे में सब्जी और फल बेचने वाले रेहड़ी-फड़ी विक्रेताओं ने नगर परिषद से उनके लिए स्थायी निर्धारित स्थान उपलब्ध कराने की मांग की है। उनका कहना है कि रोजाना सड़क किनारे कारोबार करने के दौरान उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

रेहड़ी-फड़ी विक्रेता रमण, अमृत, दिनेश, काली दास ने बताया कि कई बार पुलिस और नगर परिषद के कर्मचारियों की कार्रवाई के कारण उन्हें अपना सामान हटाना पड़ता है। वहीं बाजार के कुछ दुकानदार भी उन्हें अपने प्रतिष्ठानों के आसपास खड़े होने नहीं देते, जिससे उनका रोजगार प्रभावित होता है। उनका कहना है कि वे लंबे समय से नगर परिषद से स्थायी स्थान की मांग कर रहे हैं ताकि बिना किसी परेशानी के अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकें।
रेहड़ी-फड़ी विक्रेताओं का कहना है कि बस अड्डे पर ग्राहकों की संख्या कम होने के कारण वहां कारोबार नहीं चल पाता, जबकि बाजार और मुख्य मार्ग पर ही उन्हें पर्याप्त ग्राहक मिलते हैं। वहीं नगर परिषद के सीईओ जोध राज ने बताया कि मुख्य बस अड्डे पर रेहड़ी-फड़ी विक्रेताओं के लिए पहले से कुछ स्थान निर्धारित किया गया था, लेकिन अधिकांश विक्रेता वहां बैठने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि विक्रेताओं की मांग पर पावर स्टेशन के पास भी भूमि उपलब्ध कराई गई है, जहां वे अपनी रेहडी-फड़ियां लगा सकते हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद ने रेहड़ी-फड़ी विक्रेताओं से अपील की है कि वे अपने ग्राहकों को भी वाहन सड़क के बीच खड़े करने के बजाय एक ओर पार्क करने के लिए प्रेरित करें ताकि यातायात बाधित न हो, जाम की स्थिति से बचा जा सके और उनका कारोबार भी सुचारु रूप से चलता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें