फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बलों ने किया 'एरिया डोमिनेशन' अभ्यास

विज्ञापन
श्री अमरनाथ जी यात्रा सुरक्षा को लेकर आर.एस. पुरा, बिश्नाह, अरनिया और मीरान साहिब में 'एरिया डो
विज्ञापन
श्री अमरनाथ जी यात्रा की सुरक्षा को लेकर जम्मू पुलिस अलर्ट, आरएस पुरा, बिश्नाह, अरनिया, मीरां साहिब क्षेत्र की निगरानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बिश्नाह। आगामी श्री अमरनाथ जी यात्रा के मद्देनजर सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जम्मू पुलिस ने आरएस पुरा, बिश्नाह, अरनिया और मीरां साहिब क्षेत्रों में व्यापक ''एरिया डोमिनेशन'' अभ्यास का आयोजन किया। इस अभियान का नेतृत्व एसपी, एसडीपीओ और संबंधित थाना प्रभारियों ने किया।
उन्होंने क्षेत्रों की सड़कों पर उतरकर असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया। सुरक्षा बलों की ओर से अभ्यास के तहत सीमावर्ती गांवों, प्रमुख बाजारों, बस अड्डों और अन्य रणनीतिक स्थानों पर गहन गश्त और वाहनों की सघन चेकिंग की गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, व्यापक सुरक्षा कवायद का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा ग्रिड को मजबूत करना और वार्षिक तीर्थयात्रा से पहले उच्च स्तरीय परिचालन तत्परता सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन और सार्वजनिक स्थलों पर निगरानी को विशेष प्राथमिकता दी गई। साथ ही इसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर खुफिया जानकारी एकत्र करना और क्षेत्र में तैनात विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच प्रभावी तालमेल बिठाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें