विजयपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में नशा तस्करी की आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 10.25 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया। विजयपुर थाने की पुलिस ने महिला पैदल यात्री को रोका, जो रख बरोटेन से आ रही थी। वह एम्स विजयपुर की ओर जा रही थी। तलाशी के दौरान उसके पास से मादक पदार्थ मिला। उसकी पहचान निफान बीबी उर्फ निफा निवासी राख बरोटियां तहसील विजयपुर के रूप में हुई। संवाद