मीरां साहिब। पुलिस ने अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ कर चार लोगो को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह वाहनों की चोरी, उन्हें तोड़ने और कबाड़ में बेचने में सक्रिय रूप से शामिल है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। पूछताछ में और गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है।
पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना पर की। स्मालपुर कोठे गांव के निवासी मास्टरमाइंड मोहम्मद यूनिस ने इन अवैध गतिविधियों को अंजाम देने के लिए अपनी ज़मीन पर टिन से ढका एक शेड बनाकर रखा था। यहां बाहर से चोरी कर लाए ट्रक सहित अन्य वाहनों को खोलकर पुर्जे बेच देते थे। पुलिस ने गांव कोटली चाढ़का व बाड़ी ब्राह्मणा में वाहनों के पुर्जे बरामद किए। यहां भी चोरी के वाहनों को तोड़ने का काम किया जाता था।
पुलिस ने इस मामले में ज़ाकिर हुसैन निवासी कालपुरा हंदवाड़ा, बिक्रम सिंह उर्फ बिक्की निवासी सिंबल कैंप व मोहम्मद याकूब निवासी बाड़ी ब्राह्मणा को भी गिरफ्तार किया है। इस मामले के अन्य आरोपी मोहम्मद हसन उर्फ राजू, निवासी रगुरा मझीन व सुखविंदर कुमार उर्फ बिल्ला, निवासी बनसुल्तान मीरां साहिब फरार हैं। पुलिस इनकी तलाश कर रही है। मीरां साहिब पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।