फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सांबा में ट्यूशन पढ़ने गए लापता बच्चे अमृतसर में मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। सांबा में रख अंब टाली क्षेत्र में रह रहे बिहार के प्रवासी दंपति के तीन छोटे बच्चे शुक्रवार सुबह से संदिग्ध हालात में लापता हो गए। तीनों बच्चे घर से ट्यूशन पढ़ने गए थे, लेकिन नहीं लौटे। देर शाम बच्चों के अमृतसर होने का पता चला। बच्चों ने खुद अपने माता-पिता को फोन कर इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिवार ने रख अंब टाली पुलिस चौकी को जानकारी दी। पुलिस ने उन्हें वापस लाने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तीनों बच्चों के माता पिता फैक्ट्री में श्रमिक हैं। देर शाम जब काम से लौटे तो कमरे में बच्चों को न पाकर दोनों परेशान हो गए। आस पड़ोस के लोगों से पूछा पर किसी को कुछ पता नहीं था। सोनू शाह ने बताया कि वह सांबा में रह रहे हैं। वह और उनकी पत्नी सुनीता सांबा के औद्योगिक क्षेत्र फेज 2 में काम करते हैं। बच्चों को सुबह 9 बजे ट्यूशन पर जाने के लिए बोलकर वे रोज़ की तरह सुबह 8 बजे काम पर चले गए थे। देर शाम जब काम से लौटे तो कमरे पर ताला लगा था और बच्चे घर से गायब थे। उन्होंने बताया कि तीनों बच्चे घर से ट्यूशन पढ़ने निकले तो थे पर ट्यूशन पर नहीं पहुंचे। देर रात तक आसपास काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया।
वहीं, शनिवार देर शाम लापता बच्चों ने अंजान नंबर से माता-पिता को फोन किया। घबराए बच्चों ने माता पिता से उन्हें आकर ले जाने को कहा। हालांकि बच्चे जगह का पता नहीं बता पाए। पीड़ित श्रमिक ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने वापस उस नंबर पर फोन किया तो पता चला कि बच्चों ने अमृतसर में किसी दुकान से घर फ़ोन किया था। पुलिस परिजनों के साथ बच्चों को लेने अमृतसर रवाना हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें