रामबन। कर्मचारियों के संक्रमित पाए जाने के बाद एसबीआई की बटोत शाखा और जम्मू एंड कश्मीर बैंक की रामबन शाखा को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। इस संबंधी आदेश जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किए हैं।
जानकारी अनुसार एसबीआई के 5 और जम्मू-कश्मीर बैक के दो कर्मचारी संक्रमित पाए गए हैं। जिला मजिस्ट्रेट ने दोनों बैंक शाखा प्रबंधकों को किसी वित्तीय आग्रह के मामले में फोन पर उपलब्ध रहने के लिए कहा है। दोनों बैंकों के प्रबंधकों को सभी कर्मचारियों के टेस्ट कराने को कहा है। साथ ही दोनों शाखाओं को सैनिटाइज करने के भी आदेश दिए हैं।