रामबन। चंद्रकोट पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पीड़ा में खेतों में अफीम उगाने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक चंद्रकोट पुलिस को सूचना मिली थी कि पीड़ा इलाके में प्रतिबंधित अफीम की खेती हो रही है। इस पर एसएचओ चंद्रकोट इंस्पेक्टर विजय सिंह चौधरी और पीएसआई अंकुश भाऊ के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अफीम खेती पकड़ी।
इसके बाद कार्यकारी मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी चंद्रकोट सैफ-उल्लाह शाह भी मौके पर पहुंचे और अफीम की फसल नष्ट कर दी। पुलिस ने खेत मालिक हकीकत सिंह निवासी पीड़ा रामबन को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ थाना चंद्रकोट में धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मौके पर एसएसपी रामबन पीडी नित्या और एडिशनल एसपी रामबन रजनी शर्मा भी मौजूद रहे।