ज्यौड़ियां। ब्लॉक भलवाल ब्राह्मणा का पार्क आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। फलोरीकल्चर विभाग की तरफ से लगाए गए छायादार पेड़ और पौधे पार्क की सुंदरता को चार चांद लगा रहे हैं। चारों तरफ हरियाली मन मोह रही है। विभाग की तरफ से पार्क में आने वाले लोगों के बैठने और टहलने की भी पूरी व्यवस्था की गई है। पार्क की देखभाल के लिए चार माली तैनात किए गए हैं। तालाब के किनारे बने इस पार्क का निर्माण 2011 में शुरू हुआ था। अब यह पार्क पूरी तरह सज चुका है। तालाब में तैर रही बतखें भी मन मोह रही हैं।
माली रमण कुमार तथा पानू राम शर्मा ने बताया कि हमारी पूरी कोशिश है कि पार्क ऐसे ही सुंदर रहे। लोग सुबह-शाम यहां परिवार के साथ आते हैं। पार्क की सुंदरता को निखारने के प्रयास जारी हैं।
पंचायत भलवाल ब्राह्मणा के सरपंच डिंपल शर्मा ने बताया कि यह पार्क हमारी पंचायत में पूर्व मंत्री शाम लाल शर्मा की देन है। पार्क हमारी पंचायत की सुंदरता को बढ़ा रहा है।
जिला विकास परिषद के ब्लाक भलवाल ब्राह्मणा के सदस्य भूषण बराल ने बताया कि हमारी कोशिश है कि पार्क को अधिक से अधिक सजाया जाए।