फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को आधुनिक तकनीक के बारे में जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरां साहिब। कृषि विभाग की तरफ से पंचायत बन सुल्तान लोअर में जागरूकता कैंप लगाया गया। इसमें अधिकारियों ने किसानों को योजनाओं के साथ-साथ सब्जियां लगाए जाने की आधुनिक तकनीक से अवगत कराया।
विज्ञापन

कृषि विभाग के किरपिंड जोन अधिकारी हरदीप सिंह ने कहा कि कृषि विभाग की तरफ से किसानों की हर संभव मदद की जाएगी। किसानों को निशुल्क बीज देने के साथ-साथ समय-समय पर जागरूक किया जाएगा ताकि किसान गेहूं व धान के साथ सब्जियों की ज्यादा पैदावार प्राप्त कर सकें। इसके अलावा किसानों को हाइब्रिड बीज लगाने पर भी जोर दिया गया। इस मौके पर सरपंच दयापाल, पंच संगीता कुमारी, पंच बाबा जोगिंदर सिंह, कृषि विभाग के गुलशन शर्मा, सुमित शर्मा, अजय शर्मा, अमित गुप्ता, अमित बख्शी सलोनी सहित काफी संख्या में किसान भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें