फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: सिधदड़ा में आईईडी मिलने की खबर, पुलिस ने तिरुपति बालाजी मंदिर के आसपास सर्च ऑपरेशन शुरू किया

Sun, 24 Nov 2024 01:38 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू के सिधदड़ा बायपास पर आईईडी की सूचना पर पुलिस ने चार घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन कोई विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई।
विज्ञापन
जम्मू और कश्मीर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू और कश्मीर पुलिस की स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) ने रविवार को यहां सिधदड़ा के पास आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) लगाने की सूचना पर एक सर्च ऑपरेशन चलाया। सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, आतंकवादियों द्वारा आईईडी लगाए जाने की आशंका थी।

विज्ञापन


हालांकि, चार घंटे तक चले इस सर्च ऑपरेशन को दोपहर के करीब तब समाप्त कर दिया गया जब कोई विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुबह के समय स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप ने एक टीम भेजी थी, जब उन्हें सूचना मिली थी कि आतंकवादियों ने एक प्रमुख सड़क पर स्थित एक प्रसिद्ध मंदिर के पास आईईडी लगा रखा है।

सुरक्षा बलों की टीम के साथ बम निरोधक दस्ते और धातु खोजने वाले उपकरणों से लैस पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और सिधदड़ा बायपास रोड के दोनों किनारों के साथ-साथ बजलता मोड़ और आसपास के जंगल क्षेत्र में गहनता से सर्च ऑपरेशन चलाया। इस ऑपरेशन में किसी भी प्रकार का विस्फोटक पदार्थ नहीं मिलने पर उसे समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


https://www.amarujala.com/video/jammu/video-information-about-finding-of-id-in-sidhra-jammu-and-kashmir-police-started-search-operation

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें