फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch Terror Attack:  एनआईए की टीम पहुंचेगी भटादुड़िया, घटनास्थल से जुटाए जाएंगे सबूत

Fri, 21 Apr 2023 02:52 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

एनआईए की टीम शुक्रवार को पुंछ के भटादुड़िया पुहंचेगी। यहां आतंकी हमले वाली जगह से टीम साक्ष्य जुटाएगी। पुंछ और राजोरी सेक्टर के जंगलों में दूर-दूर सुरक्षाबलों की तरफ से व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम शुक्रवार को पुंछ के भटादुड़िया पुहंचेगी। एक उप महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक रैंक के अधिकारी, फोरेंसिक विशेषज्ञ सहित एनआईए टीम घटनास्थल का दौरा करने की उम्मीद है। यहां आतंकी हमले वाली जगह से टीम सबूत जुटाएगी। गुरुवार को यहां घात लगाकर आतंकियों ने सैन्य वाहन पर हमला किया। इसमें 5 जवान शहीद हो गए, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। 

विज्ञापन


आतंकियों के लश्कर-ए-तैयबा या पाकिस्तान से संबंध होने का संदेह है। क्षेत्र में उनके प्रवेश के मार्ग के बारे मेंअधिक जानकारी का पता लगाया जा रहा है। पुंछ और राजोरी सेक्टर के जंगलों में दूर-दूर सुरक्षाबलों की तरफ से व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार यहां छह से सात आतंकियों के छिपे होने की आशंका है।

सेना ने ड्रोन और हेलीकॉप्टरों के साथ कई विशेष बल टीमों को लॉन्च किया है, जो संबंधित क्षेत्र में तलाशी चला रहे हैं। सेना, पुलिस और खुफिया एजेंसियों की टीम सहित सुरक्षा बल समन्वय बना कर कार्य रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें