फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी जनता की समस्याओं का समाधान करें

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। ब्लॉक खौड़ में वीरवार को जिला विकास परिषद के उपाध्यक्ष सूरज सिंह भाऊ ने उपजिला खौड़ के अंतर्गत आने वाले सभी कंट्रोलिंग अफसरों के साथ बैठक की और लोगों को पेश आ रही समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने अधिकारियों को इन समस्याओं का तुरंत समाधान करने को कहा। लोगों की ज्यादातर समस्याएं बिजली, पानी, राशन और सड़कों को लेकर है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ सभी लोगों तक नहीं पहुंच रहा है। अधिकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करें। उन्होंने साफ कहा कि जनता की समस्याएं नजरंदाज करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में बीडीसी चेयरमैन बलबीर सिंह भाऊ, म्युनिसिपल कमेटी खौड़ के चेयरमैन डिप्टी राम, भाजपा मंडल खौड़ के प्रधान सुखदेव सिंह, भाजपा जिला जनरल सेक्रेटरी जीएस चिब के अलावा इलाके के गणमान्य लोग मौजूद रहे। इसके अलावा मौके पर तहसीलदार परगवाल, सीडीपीओ खौड़, एक्सईएन जलशक्ति विभाग, नायब तहसीलदार खौड़, बीडीओ खौड़ ,बीडीओ परगवाल टीएसओ खौड़ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कुछ अधिकारियों के न आने पर जताई नाराजगी
एसडीएम खौड़ अनिल कुमार ठाकुर की देखरेख में हुई बैठक में सूरज सिंह भाऊ ने कहा कि हर माह ब्लॉक स्तर पर ऐसी बैठक हुआ करेगी और हर विभाग के अधिकारी का इस बैठक में शामिल होना अनिवार्य होगा। बैठक में तहसीलदार खौड़, प्रिंसिपल हायर सेकेंडरी स्कूल खौड़ तथा पीडीडी के किसी भी अधिकारी के बैठक में न पहुंचने पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को अगली बैठक में मौजूद रहने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें