फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं हल करेंगे : शारदा भाऊ

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। अखनूर निर्वाचन क्षेत्र से जिला विकास परिषद की सदस्य शारदा भाऊ व पूर्व विधायक राजीव शर्मा का पंचायत लोअर सुंगल बी की जनता ने जोरदार स्वागत किया। सम्मान समारोह में शारदा भाऊ ने कहा कि सभी को विकास के एक समान अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे। जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा। अगर किस को कोई भी समस्या है तो वह उनकी टीम से संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने लाडली बेटी, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, सहायता समूह, उम्मीद समूह, मुद्रा योजना आदि का लाभ उठाने की अपील की। पूर्व सरपंच व भाजपा नेता देव राज भगत द्वारा आयोजित किए गए सम्मान समारोह में भाजपा जिला महामंत्री शोभा राम, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीता वर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रजत शर्मा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रजनी शर्मा, सरपंच कश्मीर सिंह के अलाव अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें