फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir News: गुरेज घाटी में लगी भीषण आग, कई दुकानें और मकान जलकर खाक, प्रशासन ने शुरू की जांच

Tue, 15 Oct 2024 01:10 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में गुरेज घाटी के तुलैल बाजार में रविवार शाम को वहां के कई दुकानें और एक मकान में भीषण आग लग गई। दमकल विभाग और पुलिस टीमों ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने के प्रयास शुरू की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदीपोरा जिले के सीमावर्ती इलाके गुरेज में अग्निकांड की दो घटनाओं में दस दुकानें और चार मकान जलकर नष्ट हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि पहली घटना में आग दावर बाजार में एक दुकान में भड़की आग ने चंद मिनटों में अन्य दुकानों और घरों को भी चपेट में ले लिया। घटना के तुरंत बाद सेना और दमकल विभाग को सूचित किया गया।

विज्ञापन


सुरक्षा जवानों और दमकल कर्मियों ने वाहनों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। इस बीच सेना ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, गुरेज के मुजरान और दावर में अग्निकांड की दो घटनाओं पर चिनार वॉरियर्स ने अग्निशमन उपकरणों के साथ तुरंत प्रतिक्रिया दी। प्रतिकूल स्थिति पर नियंत्रण कर लिया गया है। सेना और अग्निशमन विभाग की त्वरित कार्रवाई से कई जानें और संपत्ति को बचा लिया गया है।

सांसद रशीद ने पीड़ितों सांसद इंजी. राशिद ने अग्निकांड पीड़ितों से मुलाकात की और सहायता के तौर पर अपना एक महीने का वेतन देने का  वादा किया। स्थानीय लोगों ने सेना और अग्निशमन विभाग की तुरंत कार्रवाई के लिए सराहना की। उन्होंने बताया कि लोगों के साथ मिलकर इन जवानों ने एक बड़ी घटना को नियंत्रण में करते हुए ज्यादा नुकसान होने से बचाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें