फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमूल के सहयोग से जम्मू-कश्मीर में लाएंगे श्वेत क्रांति : एलजी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा शुक्रवार को गुजरात में दांडी मार्च का हिस्सा बने। मार्च में शामिल होते हुए उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान से प्रेरणा लेनी चाहिए। राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए आत्मनिर्भर भारत तथा देश के गौरव को फिर से हासिल करने के लिए नए विचारों पर काम करने पर जोर दिया। इस बीच उन्होंने अमूल फैक्ट्री का दौरा कर कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में श्वेत क्रांति के नए युग की शुरुआत के लिए प्रदेश सरकार सुधारात्मक उपाय कर रही है। दूध उत्पादन क्षमता बढ़ाने तथा दुग्ध उत्पादकों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार कई दिशा में काम कर रही है। अमूल समेत अन्य हितधारकों के सहयोग से इस लक्ष्य को हासिल किया जाएगा।
विज्ञापन

गुजरात के बोरसाड स्थित सूर्य मंदिर से दांडी मार्च में शामिल होते हुए उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों का संघर्ष, उनकी प्रेरणा, नए भारत के निर्माण का फार्मूला, गुण आदि अब भी आत्मनिर्भर भारत का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं। कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों का बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। उनके आदर्शों को दोबारा पुनर्जीवित करने का समय आ गया है। इनके बलिदान तथा गाथाओं को समाज के सभी तबके तथा सभी लोगों तक पहुंचाए जाने की जरूरत है। उन्होंने गुजरात के संतों को सभी स्कूल व कॉलेजों में पढ़ाने तथा इनकी गाथाओं को सभी पुस्तकालयों में रखने पर जोर दिया।
वहीं, एलजी ने आनंद में अमूल दूध फैक्ट्री का दौरा कर दूध तथा दुग्ध उत्पादों के उत्पादन से जुड़ी प्रक्रियाओं की जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में दूध उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं। इससे रोजगार के अवसर सृजित होने के साथ ही किसानों की सामाजिक-आर्थिक दशा में सुधार में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें