फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामबन में भूस्खलन से छह घंटे बंद रहा जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू/उधमपुर/रामबन। प्रदेश में रविवार को कई जिलों में हल्की से सामान्य बारिश हुई। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे पर रामबन जिले में कैफेटेरिया मोड़ पर भूस्खलन से छह घंटे हाइवे बंद रहा। हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में मौसम साफ बना रहेगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह पांच बजे रामबन जिले के मारोग और कैफेटेरिया मोड़ में पस्सियां गिरने से यातायात बंद हो गया। वहीं, सूचना के बाद उधमपुर से भी घाटी की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही को रोक दिया गया। बाद में हाईवे निर्माण कंपनी ने मशीनरी लगा कर कड़ी मशक्कत के बाद सुबह दस बजे पस्सियां हटा कर यातायात को बहाल कर दिया गया।
वहीं कटड़ा में पिछले 24 घंटों में 8.0 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई है। जम्मू में 0.6, बटोत में 43.0, श्रीनगर में 8.3 और काजीगुंड में सबसे ज्यादा 52.2 एमएम बारिश हुई है। तापमान की बात करें तो जम्मू में रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 30.0 और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान 25.8 और न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस, कटड़ा में दिन का अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार प्रदेश में अगले 24 घंटों में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। हालांकि 14 सितंबर से मौसम साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें