फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में चलेगा विशेष टीकाकरण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश में कोरोना के सबसे ज्यादा मामलो वाले जिले श्रीनगर में विशेष कोविड टीकाकरण अभियान चलेगा। जल्द से जल्द 100 फीसदी टीकाकरण का लक्ष्य हासिल किया जाएगा। मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता की अध्यक्षता वाली आपदा प्रबंधन विभाग की राज्य कार्यकारी कमेटी ने रविवार को इस संबंध में नई निर्देशावली को जारी किया है।
विज्ञापन

वहीं उच्च शिक्षण संस्थानों के अलावा दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए सशर्त संस्थान खोलने की अनुमति के पूर्व के आदेश को ही जारी रखा गया है। आदेश में कोविड उपयुक्त व्यवहार के सुनिश्चित होने और जिला उपायुक्त की मंजूरी से दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खुलेंगे। अभिभावकों की सहमती और आरटीपीसीआर या आरएटी टेस्ट करवाने के बाद सीमित संख्या में विद्यार्थी जोकि क्षमता के पचास फीसदी से कम हो उन्हें कक्षा में पढ़ाई करने दी जाएगी।
वहीं बारहवीं कक्षा के पचास फीसदी से कम विद्यार्थी स्कूल आ सकेंगे। वह भी शत प्रतिशत टीकाकरण करवा चुके विद्यार्थी अभिभावकों की मंजूरी से स्कूल आ सकेंगे। टीका लगवा चुके स्टाफ के सदस्य उन्हें पढ़ाई करवाएंगे। स्कूल प्रमुख को यह सुनिश्चित करना होगा कि कोविड निर्देशावली का कड़ाई से पालन सुनिश्चित होगा।
विज्ञापन

सिविल सेवा, इंजीनियरिंग और नीट कोचिंग केंद्रों को टीकाकरण लगवा चुके स्टाफ व विद्यार्थियों के लिए खोलने की मंजूरी दी गई है। उच्च शिक्षण संस्थानों में भी शत प्रतिशत टीकाकरण करवा चुके स्टाफ व विद्यार्थी सीमित संख्या में ऑफलाइन पढ़ाई के लिए प्रवेश को मंजूरी दी गई है। जिला उपायुक्त की मंजूरी से संस्थानों को खोलने का काम होगा। संस्थानों को जिला प्रशासन से परामर्श कर विशेष टीकाकरण कैंप लगाने के लिए कहा गया है।
वहीं आदेश में अन्य निर्देश पहले की तरह ही हैं। इनमें शिक्षण संस्थानों में प्रशासनिक कार्य के लिए वैक्सीन लगवा चुके स्टाफ को प्रवेश की मंजूरी के अलावा नाइट कर्फ्यू पहले की तरह ही प्रदेश में रात आठ से सुबह सात बजे तक जारी रखा गया है। वहीं लखनपुर में शत प्रतिशत टीकाकरण करवा चुके यात्रियों को अनिवार्य कोविड टेस्ट करवाने से राहत दी गई हैं। सार्वजनिक पार्कों में भी टीका लगवा चुके लोगों को ही प्रवेश मिलेगा। जिला उपायुकतों को अपने संबंधित जिलों में कोविड उपयुक्त व्यवहार का कड़ाई से पालन करवाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें