फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, पति हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। रामगढ़ क्षेत्र के सीमावर्ती गांव रतनपुर (कजयाल) में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायका पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर पति को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

ज्योति देवी की हालत रविवार रात को बिगड़ी। इसके बाद परिवार के लोग उसे विजयपुर के एक्सीडेंट अस्पताल ले गए। जहां से जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टरों ने मृत लाया घोषित कर दिया। ज्योति के भाई ने कहा, ससुराल वाले उसकी बहन को तंग और मारपीट करते थे। उन्होंने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया। बता दें, ज्योति की शादी करीब 10 साल पहले कजयाल निवासी मुकेश से हुई थी। इनके एक आठ वर्ष की बेटी भी है। ज्योति देवी का देर शाम श्मशानघाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें