अखनूर (जम्मू)। ज्यौड़ियां स्थित सेना की एक यूनिट में एक सैन्य कर्मी ने शनिवार को अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसकी पहचान बॉबी सिंह के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के भिकनपुर का रहने वाला था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अधिकारियों ने बताया कि सिपाही ज्यौड़ियां शिविर में संतरी ड्यूटी पर था, तभी उसने खुद को सिर में गोली मार ली। अधिकारियों ने कहा कि सैन्य कर्मी की तत्काल मृत्यु हो गई। बाद में सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) जम्मू में शव का पोस्टमार्टम कर सेना को सौंप दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि उसने यह कदम क्यों उठाया। एसडीपीओ वरूण जंडियाल ने बताया प्राथमिक जांच के दौरान आत्महत्या का मामला सामने आया है।