फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल्ली में पीएम दौरे की तैयारियां जांचने पहुंचे एलजी, बोले - कोई कमी न रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि पल्ली पंचायत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर तैयारियां संतोषजनक रूप से की जा रही हैं। उन्होंने प्रशासनिक अमले से कहा कि तैयारियों में किसी भी तरह की कमी न रहे। 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री यहां पंचायत दिवस पर जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम की ओर से 24 अप्रैल को ही निवेश से संबंधित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी होगी। वे बिजली परियोजना का शिलान्यास और जन औषधि केंद्र खोलने का एलान करेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को पल्ली गांव में पीएम दौरे को लेकर चल रहीं तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे एलजी ने कहा कि किसी भी स्तर पर तैयारियों में कमी नहीं रहने दी जाएगी। संबंधित विभाग और अफसर इसे सुनिश्चित करेंगे। इससे पूर्व एलजी ने प्रधानमंत्री की प्रस्तावित जनसभा के आयोजन स्थल की तैयारियों का मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। उनके साथ पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह, प्रमुख सचिव व अन्य अधिकारी मौजूद थे। सभा स्थल पर पहुंचते ही उपराज्यपाल ने सबसे पहले पंडाल देखा। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें