दोमाना। पुरखु कैंप गांव में पिछले 6 दिनों से चल रही श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह हुआ। कथावाचक माता नीतू देवी ने पंच अध्याय का वर्णन किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि महारास में पांच अध्याय हैं। उनमें गाए जाने वाले पंच गीत, भागवत के पंच प्राण हैं। जो भी ठाकुरजी के इन पंच गीतों को भाव से गाता है, वह भव से पार हो जाता है। उसे वृंदावन की भक्ति सहज प्राप्त हो जाती है। महाराज ने कथा में भगवान का मथुरा प्रस्थान, कंस वध, महर्षि संदीपनी के आश्रम में विद्या ग्रहण करना, उद्धव-गोपी संवाद, द्वारिका की स्थापना, रुक्मिणी विवाह के प्रसंग का संगीतमय भावपूर्ण पाठ किया।
भगवान श्रीकृष्ण-रुक्मिणी के विवाह की झांकी ने सभी को खूब आनंदित किया। उन्होंने कहा कि जो भक्त प्रेमी कृष्ण रुक्मिणी के विवाह उत्सव में शामिल होते हैं उनकी वैवाहिक समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो जाती है। कथावाचक ने भागवत कथा के महत्व को बताते हुए कहा कि जो भक्त प्रेमी कृष्ण-रुक्मिणी के विवाह उत्सव में शामिल होते हैं उनकी वैवाहिक समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो जाती हैं। कथा वाचक ने कहा कि जीव परमात्मा का अंश हैं।