जम्मू। सतवारी पुलिस ने अवैध खनन में लगे एक डंपर को जब्त किया है। सोमवार देर रात लालयाल इलाके में नाके के दौरान पुलिस ने डंपर (जेके02सीजे-1821) को रुकने का इशारा किया। इस पर चालक ने न केवल पुलिस के इशारे को नजरअंदाज किया, बल्कि नाका भी तोड़ दिया और ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों को टक्कर मारने का प्रयास किया।हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ है। पुलिस टीम ने तुरंत डंपर का पीछा किया।
पुलिस के अनुसार पीछा करने के दौरान एक कार (जेके02सीए-1113) चालक ने डंपर को भागने में मदद करने के लिए पुलिस वाहन को रोकने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा कर डंपर को रोक लिया और जब्त कर लिया। हालांकि चालक मौके से भाग गया। पुलिस स्टेशन सतवारी में केस दर्ज किया गया है। ब्यूरो