फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सर्कुलर रोड से कार के चारों टायर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पुराने शहर की सर्कुलर रोड पर कार के टायर चुराने का मामला सामने आया है। चोर सड़क किनारे खड़ी आल्टो कार (जेके08एच9515) के चारों टायर चुरा ले गए।
विज्ञापन

कार मालिक के अनुसार शनिवार दोपहर को लगभग 12 बजे के करीब कार को सड़क किनारे पार्क किया था। रविवार सुबह सूचना मिली कि कार के टायर नहीं हैं। मौके पर आकर देखा तो चारों एलॉय व्हील के साथ टायर चोरी हो चुके थे। जब आसपास के लोगों से पूछा तो उन्होंने बताया कि रात तक तो ऐसा कुछ नहीं दिखा पर सुबह देखा तो गाड़ी के टायर नहीं थे। उनका कहना है कि घटना तकरीबन दो बजे के बाद की ही रही होगी। बता दें कि कुछ महीने पहले इसी सर्कुलर रोड पर एक युवक द्वारा रात के समय कई वाहनों के शीशे तोड़ दिए गए थे। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें