फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गट्टू डोर बेचने वालों पर हो सख्त कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। कटड़ा यूथ संगठन ने मंगलवार को गट्टू डोर की बिक्री करने और खरीदने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। संगठन के प्रधान वरुण मगोत्रा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान डीएसपी बिषम दुबे और थाना प्रभारी ख्यातिमान खजूरिया मौजूद थे।
विज्ञापन

वरुण मगोत्रा ने बताया कि यह गट्टू डोर अत्यंत तेज और खतरनाक होती है, जो मानव जीवन के साथ-साथ बेजुबान पक्षियों और सड़क पर चलने वाले बाइक सवारों के लिए भी जानलेवा साबित हो रही है। कई बाइक सवार गले में डोर फंसने से गंभीर रूप से जख्मी हो चुके हैं। कुछ की तो जान भी चली गई है। वरुण ने प्रशासन से मांग की कि बाजारों में गट्टू डोर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि गट्टू डोर की बिक्री पर नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें