फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डुबडुबा कॉलोनी के सरकारी मिडिल स्कूल में न चहारदिवारी और न ही खेल का मैदान

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर से सटे सत्तैनी क्षेत्र की डुबडुबा कालोनी में स्थित सरकारी मिडिल स्कूल बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहा है। स्कूल में न तो उचित खेल मैदान की सुविधा है और न ही सुरक्षा के लिए चहारदिवारी का निर्माण किया गया है। इससे विद्यार्थियों को रोजाना कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अभिभावकों और स्थानीय लोग भी इस स्थिति पर चिंतित हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार साल 2000 में एक प्राथमिक विद्यालय के तौर पर इस स्कूल की स्थापना की गई थी। इसके बाद साल 2014 में इसे अपग्रेड कर मिडिल स्कूल बनाया गया। स्कूल के पास लगभग ढाई कनाल भूमि उपलब्ध है, लेकिन इसके बावजूद आज तक खेल मैदान का विकास नहीं किया गया है। इसके कारण खेल गतिविधियां ठीक से संचालित नहीं हो पाती हैं। स्कूल परिसर की उबड़ खाबड़ जमीन पर खेल के दौरान दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
इसके अलावा स्कूल की चहारदिवारी न होने के कारण लावारिस पशु और बाहरी लोग अक्सर स्कूल परिसर में आ जाते हैं। इससे सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है।
विज्ञापन

अनिल कुमार, राजकुमार, निशू शर्मा व अन्य स्थानीय लोगों ने शिक्षा विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द स्कूल में खेल मैदान विकसित किया जाए और चहारदिवारी का निर्माण किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सके। उनका कहना है कि सरकारी स्कूलों में सुविधाओं का अभाव बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

कोट
स्कूलों में जरूरी संसाधनों व सुविधाओं को बढ़ाने को लेकर प्रयास लगातार जारी हैं। इस स्कूल की भी सभी समस्याओं को जल्द दूर किया जाएगा।
-कल्पना जसरोटिया, डिप्टी सीईओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें