फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: भगवान का भजन करने से ही मन को मिलेगी सच्ची शांति

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/कटड़ा। मानव उत्थान सेवा समिति उधमपुर की तरफ से श्री माता वैष्णो देवी की गोद में स्थित गांव आघार जित्तो ( मंदिर के निकट) कटड़ा में सद्भावना सत्संग समारोह आयोजित किया गया। इसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसमें सद्गुरुदेव सतपाल महाराज की शिष्यागण महात्मा शमा बाई, महात्मा त्रिपुरा बाई एवं महात्मा संयमी बाई ने बताया कि सद्भावना से ही घर-गृहस्थी, गांव-कस्बे व देश-प्रदेश में शांति संभव है। इसी उद्देश्य पूर्ति की खातिर मानव उत्थान सेवा समित जगह-जगह स्थान-स्थान पर सद्भावना सत्संग समारोह आयोजित करती है। आगे अपने प्रवचनों में उन्होंने संगत को समझाया कि बीनु सत्संग विवेक न होई। राम कृपा बिनु सुलभ न सोेई। सत्संग में आकर भजन ध्यान की प्रक्रिया को जान कर गुरु महाराज से ज्ञान प्राप्त कर अपने जीवन को सफल करें। कहा कि ध्रुव और प्रह्लाद आदि भक्तों ने त्याग और तपस्या के बल पर बाल्यावस्था में ही भगवान को प्राप्त कर लिया था। आज का मानव वृद्ध अवस्था को प्राप्त हो जाता है लेकिन उसके अंदर बिल्कुल भी वैराग्य नहीं है। दिन रात 24 घंटे मोह माया में ग्रस्त मानव आज दुखी है। भगवान का भजन ध्यान करने से ही मन को सच्ची शांति मिलेगी। इस अवसर पर अशोक कुमार वर्मा, शंकर दास, सुरेंद्र कुमार, सुदेश कुमार, राजेश वर्मा, कुलदीप सिंह एवं ऋषभ वर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें