फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। सबसे व्यस्त वीनस चौक पर वीरवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। वरिष्ठ नेता पवन खजुरिया के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का पुतला जलाकर आक्रोश जताया और समग्र विकास के लिए विशेष विकास पैकेज की मांग की।
विज्ञापन




खजुरिया ने कहा कि जम्मू संभाग के लोग सरकार की नीतियों, प्रशासनिक विफलताओं और चुनाव के दौरान जनता से किए गए वादों को पूरा न करने से निराश हैं। सरकार ने घोषणापत्र को पूरी तरह से भुला दिया है, जिससे आम जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने जम्मू संभाग के सर्वांगीण विकास के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। रोजगार के अवसरों की भारी कमी के कारण युवा वर्ग पलायन कर रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति दयनीय हो चुकी है। उमर अब्दुल्ला ने सरकार बनने से पहले जनता से मुफ्त बिजली, दोनों संभागों से समान व्यवहार जैसे कई बड़े वादे किए थे, लेकिन आज स्थिति बिल्कुल विपरीत है। मुफ्त बिजली तो दूर महंगी बिजली के बावजूद कटौती की जा रही है।
मुख्यमंत्री द्वारा यह कहना कि जम्मू में आईआईटी और आईआईएम खोले गए हैं जबकि कश्मीर में नहीं, निंदनीय और शर्मनाक है। मुख्यमंत्री पूरे प्रदेश का होता है, किसी एक संभाग का नहीं हैं।
विज्ञापन




पवन खजुरिया ने जम्मू संभाग के समग्र विकास के लिए विशेष विकास पैकेज की मांग करते हुए कहा कि केवल खोखले भाषण और दोहरी राजनीति से जनता का भला नहीं होगा। यहां वरिष्ठ नेता सोमराज, बंसी लाल, सरपंच मुकुंद लाल, राजकुमार, राकेश गुप्ता, कैप्टन गोपाल सिंह, कैप्टन योगराज, गुरुदयाल, भारत भूषण, नरेंद्र, अक्षय कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें