फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बारिश से गिरी बरियाल स्कूल की चहारदिवारी, स्कूल परिसर में भरा पानी और मलबा

विज्ञापन
उधमपुर। सरकारी मिडिल स्कूल बरियाल में भरा पानी, और टूट कर गिरी चहारदिवारी : संवाद
विज्ञापन
उधमपुर। भारी बारिश के चलते शहर के नजदीक पंचायत कशीराह के सरकारी मिडिल स्कूल बरियाल की चहारदिवारी जमींदोज हो गई है और स्कूल के भीतर काफी मात्रा में पानी और मिट्टी जमा हो गई है। स्कूल की पहले से ही खस्ताहाल इमारत के भी गिरने का खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन

स्थानीय रेखा देवी, विजय कुमार, जगदेव, मदन लाल और अन्य ने बताया कि भारी बारिश के चलते स्कूल के बाहर सड़क जलमग्न हो गई थी और नजारा सैलाब जैसा हो गया था। इससे सड़क के किनारे पर मौजूद इस स्कूल में भी काफी ज्यादा पानी भर गया और परिणामस्वरूप इसकी चहारदिवारी पूरी तरह से टूट कर गिर गई। स्कूल के अंदर का नजारा भी भयावह हो गया है। आंगन और बरामदे तक में मिट्टी और मलबा इतना अधिक भर चुका है कि इसमें कक्षाओं का संचालन अब कई दिन मुश्किल नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि स्कूल परिसर में पानी घुसने की समस्या कई सालों से पेश आ रही है और इससे स्कूल की हालत भी काफी ज्यादा खराब हो चुकी है। इसके समाधान के लिए हम लगातार मांग करते आ रहे हैं लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। जिसके परिणामस्वरूप अब इसकी चहारदिवारी भी गिर गई है और कमरों के गिरने का खतरा भी पैदा हो गया है।

मौसम में सुधार के बाद स्कूलों के हालात का मुआयना किया जाएगा और स्थिति को बेहतर बनाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल वीरवार को सभी स्कूल बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डिप्टी सीईओ, कल्पना जसरोटिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें