उधमपुर। टिकरी पुलिस चौकी की टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर टिकरी नाके पर जम्मू से श्रीनगर जा रहे वाहन (जेके15सी-2964) में सवार चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनसे 71.95 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।
आरोपियों की पहचान मोहम्मद यूनिस मल्ला निवासी शिलवत, बांदीपोरा (चालक), वाहिद मकबूल निवासी सुंबल, बांदीपोरा, कैसर अहमद गनी निवासी आरामपोरा, सुंबल, बांदीपोरा तथा अहमद गनी निवासी शिलवत, सुंबल, बांदीपोरा के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस स्टेशन रेहम्बल में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।