पुंछ। जिले की मंडी तहसील मुख्यालय स्थित लड़कों के हायर सेेकेंडरी स्कूल ने बुधवार को पर्यावरण जागरूकता और सामुदायिक भागीदारी की दिशा में परिसर में सफाई अभियान चलाया। स्कूल प्रिंसिपल अनवर खान के नेतृत्व और देखरेख में दोपहर को स्कूल परिसर में सफाई अभियान आयोजित किया गया। सफाई अभियान के दौरान कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, खेल के मैदान के साथ ही स्कूल के पीछे और सामने के क्षेत्र में साफ सफाई की गई।
स्टाफ और छात्रों ने प्लास्टिक कचरा, खाद्य रैपर, फेंकी गई बोतलें और अन्य कूड़ा-कचरा इकट्ठा किया। प्रिंसिपल अनवर खान ने 5 जून को विश्व स्तर पर मनाए जाने वाले विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी।