फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: प्रदेश के केवल 39 कॉलेजों में सीयूईटी के जरिए होंगे प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश के केवल 39 कॉलेजों में कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) से दाखिले होंगे। बाकी कॉलेजों पर ये शर्त लागू नहीं होगी। इन्हें नॉन-सीयूईटी कॉलेजों की श्रेणी में रखा गया है। 2025-26 शैक्षणिक सत्र के लिए इनमें प्रवेश केवल 10+2 की मेरिट के आधार पर होंगे।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के डायरेक्टर कॉलेजेस डॉ. शेख एजाज बशीर के अनुसार प्रदेश के सभी जिलों के डिग्री कॉलेजों के प्राचार्य और संबंधित संभाग के नोडल प्राचार्यों से सलाह-मशविरा करने के बाद ऐसे कॉलेजों की सूची तैयार की गई है, जिनमें दाखिले प्राथमिकता के आधार पर सीयूईटी के जरिए होंगे। इन कॉलेजों में श्रीनगर के नौ, जम्मू के छह, अनंतनाग के पांच, पुलवामा के चार, बारामुला, गांदरबल, कठुआ और उधमपुर के दो-दो, जबकि सांबा, डोडा, किश्तवाड़, पुंछ, बडगाम, शोपियां और कुलगाम का एक-एक कॉलेज शामिल है।

जम्मू के इन छह कॉलेजों में सीयूईटी से मिलेगा दाखिला
जम्मू के जिन छह कॉलेजों में सीयूईटी से दाखिला मिलेगा, उनमें जीजीएम साईंस कॉलेज, जीसीडब्ल्यू परेड ग्राउंड, गवर्नमेंट एमएएम कॉलेज, जीसीडब्ल्यू गांधीनगर और गवर्नमेंट एसपीएमआर कॉलेज शामिल हैं।
विज्ञापन


श्रीनगर के इन कॉलेजों में प्रवेश के लिए सीयूईटी जरूरी
श्रीनगर के जिन कॉलेजों में प्रवेश के लिए सीयूईटी जरूरी होगा, उनमें अमर सिंह कॉलेज, श्री प्रताप कॉलेज, जीडीसी वूमेन एमए रोड, जीजीसी एएएएम बेमिना, गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन, श्रीनगर वूमेन कॉलेज जकूरा, इस्लामिया कॉलेज ऑफ साइंस एंड कॉमर्स, जीसीडब्ल्यू नवाकदल और गांधी मेमोरियल कॉलेज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें