फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू रेलवे डिवीजन को मिला आधिकारिक दर्जा, कल से सभी कामकाज यहीं से होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू को आधिकारिक रूप से रेलवे डिविजन का दर्जा एक जून से मिलेगा। इस संबंध में भारत सरकार ने आधिकारिक गैजेट जारी कर दिया है। इसके तहत जम्मू रेलवे डिवीजन एक जून 2025 से प्रभावी माना जाएगा। अब कर्मचारियों से जुड़े सहित अन्य नीतिगत फैसला जम्मू से ही लिए जाएंगे। अभी तक ऐसे फैसले फिरोजपुर मंडल से होते थे।
विज्ञापन

जम्मू रेलवे डिविजन के अधीन 742 किलोमीटर ट्रैक आएगा। इसमें पठानकोट- जम्मू-शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला 423 किलोमीटर। भोगपुर- सिरवाल-पठानकोट 87 किलोमीटर। बटाला को छोड़कर पठानकोट 68 किलोमीटर। पठानकोट-जोगिंदरनगर 164 किलोमीटर रेल लाइन शामिल है। नए जम्मू मंडल और फिरोजपुर मंडल के बीच की मंडलीय सीमाएं जालंधर-पठानकोट खंड पर 27.750 किलोमीटर और अमृतसर-पठानकोट खंड पर 39.150 किलोमीटर होगा। बता दें कि छह जनवरी 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल मोद पर जम्मू रेलवे मंडल का उद्घाटन किया था।
जम्मू देश का 69वां रेलवे मंडल बना है। नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के जम्मू शाखा अध्यक्ष हरपाल सिंह ने कहा कि यह फैसला स्वागत योग्य है। पिछले पांच महीना में उन्हें अपने हर काम के लिए फिरोजपुर जाना पड़ रहा था। अब अब जम्मू रेल मंडल से जुड़े सभी कार्य जम्मू में ही होंगे।
विज्ञापन


नया जम्मू रेलवे डिविजन 30 से 35 एकड़ में बनेगा
नया जम्मू रेलवे डिविजन 30 से 35 एकड़ भूमि में बनेगा। इसके लिए जमीन चिन्हित की गई है। इस पर काम चल रहा है। नरवाल सब्जी मंडी के सामने रेलवे की जमीन पर काम किया जा रहा है। 198.33 करोड रुपये की कुल लागत होगी। 162.45 करोड़ रुपये से इंजीनियरिंग से जुड़े कार्य किए जाएंगे। वही एस एंड टी इंजीनियरिंग पर 20.75 करोड रुपए, जबकि इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग पर 15.13 करोड रुपए का खर्चा आएगा। जम्मू को 52 साल के लंबे इंतजार के बाद डिवीजन का दर्जा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें