फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बम-बम भोले के जयघोष के बीच बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पंजीकरण आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। देशभर की 533 निर्धारित बैंक शाखाओं में मंगलवार से बम-बम भोले के जयघोष के साथ श्री अमरनाथ यात्रा 2025 के लिए अग्रिम यात्री पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी। बैंकों में ‘’पहले आओ, पहले पाओ’’ की तर्ज पर शिवभक्तों को यात्री परमिट की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन

दैनिक आधार पर पारंपरिक बालटाल और पहलगाम दोनों रूट के लिए यात्री पंजीकरण किया जाएगा। इस बार यात्रियों की सेहत पर खास ध्यान रखने के साथ आपात प्रबंधन को मजबूत बनाया जाएगा।
आगामी 3 जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा के लिए प्रवेशद्वार लखनपुर से लेकर कश्मीर तक तैयारियां की जा रही हैं। वैसे देशभर में यस बैंक सहित चार बैंकों में पंजीकरण की सुविधा दी जा रही है, लेकिन जम्मू कश्मीर में तीन बैंकों की शाखाओं में ही पंजीकरण किया जाएगा। इसमें जम्मू कश्मीर बैंक (जेएंडके बैंक), पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) और स्टेट बैंक आफ इंडिया (एसबीआई) की 21 बैंक शाखाएं हैं। बैंकों में पहले दिन शिवभक्तों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया जाएगा। इसके लिए निर्धारित बैंक शाखाओं में विशेष सजावट की जाएगी। रिहाड़ी चौक बीसी रोड स्थित पीएनबी शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अग्रिम यात्री पंजीकरण के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और मंगलवार सुबह 10 बजे से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यात्री कोटा के बारे में मंगलवार को ही जानकारी मिलेगी। इस बार यात्री कोटा बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें