जम्मू। ईद के त्योहार को लेकर शहर के सबसे बड़े रघुनाथ बाजार में दुकानें सज गई हैं। ड्राई फ्रूट्स को लेकर हालांकि अभी ग्राहकों की भीड़ दुकानों में आशा के अनुसार नहीं है। दुकानदारों का कहना है कि महंगाई काफी है। खजूर, बादाम सहित पिस्ता की कीमतें काफी अधिक हैं। हालांकि आम दिनों की अपेक्षा यह कीमतें 20 से 30 रुपये ही अधिक हैं। त्योहार को लेकर लोग चाहे थोड़ी ही खरीदारी करें लेकिन बिना ड्राई फ्रूट्स के घर में सेंवई या अन्य पकवान इसके बिना अधूरे लगते हैं।
रघुनाथ बाजार में ड्राई फ्रूट्स दुकान संचालक नरेश शर्मा का कहना है कि बाजार में वह तेजी नहीं है जो कभी दिखाई देती थी। त्योहार पर दो से तीन दिन पहले ही कुछ रौनक दिखाई देगी। स्थानीय स्तर पर भी बड़ी संख्या में माॅल व अन्य बाजार भी हैं। ऐसे में शहरी क्षेत्र या पर्यटन के लिहाज से आने वाले ग्राहक ही सबसे अधिक आकर खरीदारी करते हैं। ड्राई फ्रूट्स की कीमतों में 20 से 50 रुपए तक का ही अंतर है। इसमें खजूर व पिस्ता की मांग बाहरी देशों से ही पूरी हो पाती है। इसलिए यह सबसे महंगे हैं।
इनसेट -
यह है ड्राई फ्रूट्स की प्रति किलो कीमतें
- रघुनाथ बाजार में ड्राई फ्रूट्स की प्रति किलो कीमतें कुछ इस तरह हैं।
खजूर 200 रुपये से लेकर 2000 रुपये प्रति किलो
बादाम 800 रुपये से लेकर 1000 रुपये प्रति किलो
किशमिश 300 रुपये से लेकर 400 रुपये
पिस्ता 1000 रुपये से 1200 रुपये
छुहारा 320 रुपये से 400 रुपये
इनसेट -
बाजार में इन दिनों मंदी, त्योहार पर बंधी है उम्मीद
-रघुनाथ बाजार बिजनेसमैन एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष बलदेव खुल्लर ने बताया कि इन दिनों बाजार में मंदी है। इसके पीछे का कारण यह भी है कि शहर के आसपास भी बड़ी संख्या में दुकानें हैं। स्थानीय लोग वहीं से खरीददारी कर लेते हैं। यहां पर पर्यटकों से ही दुकानदारों की उम्मीदें बंधी हैं। ईद पर दो से तीन दिन पहले ही बाजार में बिक्री बढ़ती है। खुल्लर श्री रघुनाथ जी कारिडोर विकास काउंसिल के संयोजक भी हैं। यहां तवी नदी पर कारिडोर बनाए जाने का काम अंतिम चरण में है। इसके बन जाने के बाद बनारस की तर्ज पर आरती का कार्यक्रम आयोजित होगा।
रघुनाथ बाजार बिजनेसमैन एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष बल्देव खुल्लर। अमर उजाला
रघुनाथ बाजार बिजनेसमैन एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष बल्देव खुल्लर। अमर उजाला
रघुनाथ बाजार बिजनेसमैन एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष बल्देव खुल्लर। अमर उजाला
रघुनाथ बाजार बिजनेसमैन एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष बल्देव खुल्लर। अमर उजाला