जम्मू। जम्मू पुलिस ने निकी तवी इलाके में पुलिस पब्लिक मीट का आयोजन किया। इस दौरान डीएसपी मुख्यालय जम्मू सहित एसएचओ नवाबाद, आईसी पीपी कैनाल और आईसी पीपी तालाब तिल्लो मौजूद रहे। बैठक में स्थानीय निवासियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को नशीली दवाओं के दुरुपयोग, अवैध निर्माण और खनन, चोरी के मामलों और नए आपराधिक कानूनों के बारे में जागरूक किया। साथ ही इन चुनौतियों से निपटने में सामुदायिक सहयोग की भूमिका पर जोर भी दिया। इसमें स्थानीय लोगों ने अपनी शिकायतें भी रखीं। नागरिकों को आश्वासन दिया गया कि उनकी शिकायतों को मद्देनजर रखते हुए कार्रवाई की जाएगी। जम्मू पुलिस ने नागरिकों से किसी भी गैरकानूनी गतिविधि की सूचना देने का आग्रह किया।