फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रमजान से पहले टीमों ने किया बाजारों का दौरा, जुर्माना कर काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। रमजान के पवित्र महीने से पहले कानूनी मेट्रोलॉजी विभाग जम्मू-कश्मीर ने अलग अलग बाजारों का दौरा किया है। टीमों ने जम्मू के अलावा डोडा, राजोरी, श्रीनगर, कुलगाम और बांदीपोरा में नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की। इसमें डोडा में जिला प्रशासन के समन्वय से एक संयुक्त निरीक्षण किया गया। श्रीनगर में एलएमडी टीमों ने बटमालू और टेंगपोरा क्षेत्रों का निरीक्षण किया। मौके पर ही नियमों में चूक पर 6 हजार का जुर्माना लगाया गया। राजोरी में जिला प्रशासन के सहयोग से मांस, पोल्ट्री दुकानों सहित विभिन्न दुकानों पर निरीक्षण किया गया। खराब मांस बेचने पर एक मामला दर्ज किया गया और एक हजार का जुर्माना किया।
विज्ञापन

जम्मू में छह मामलों का निपटारा किया गया और कुल आठ हजार का जुर्माना वसूला गया। इसके अतिरिक्त कुलगाम में एक बाजार निरीक्षण अभियान चलाया गया। यहां पर व्यापारियों के खिलाफ चार मामले दर्ज किए गए और कुल 6,500 रुपये की राशि प्राप्त हुई। बांदीपोरा में तीन मामले दर्ज किए गए। कुल 1500 की संयोजन राशि एकत्र की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें