आईआईएम जम्मू में आयोजित कार्यशाला में भाग लेने वाले प्रतिभागी फोटो आईआईएम
जम्मू। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) जम्मू में ईशा फाउंडेशन द्वारा आयोजित इनर इंजीनियरिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन आईआईएम जम्मू के निदेशक प्रो. बीएस सहाय ने किया। कार्यशाला का आयोजन आनंदम: द सेंटर फॉर हैप्पीनेस द्वारा किया गया जो 13 मार्च तक चलेगी।
इनर इंजीनियरिंग कार्यक्रम आत्म-परिवर्तन के लिए एक शक्तिशाली उपकरण है। यह लोगों को मानसिक स्पष्टता, भावनात्मक स्थिरता और आंतरिक कल्याण विकसित करने में मदद करता है। ईशा फाउंडेशन के एक अनुभवी प्रशिक्षक अथीर खैरल्लाह ने कहा कि प्रतिभागियों को योगिक अभ्यास, ध्यान और समग्र कल्याण तकनीकों के मूल सिद्धांतों से परिचित कराना है। सत्र आत्म जागरूकता, तनाव में कमी और मन की शांति को बढ़ावा देने पर केंद्रित है।