जीएमसी में बाल मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद प्रिंसिपल आशुतोष गुप्ता एवं अन्य:
जम्मू। जीएमसी के मनोचिकित्सा विभाग ने यूनिसेफ के सहयोग से बाल मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता र्काक्रम का आयोजन किया। ये आयोजन अंतर को पाटना शीर्षक पर आधारित था। कार्यक्रम का उद्घाटन जीएमसी के जम्मू के प्रिंसिपल डाॅ. आशुतोष गुप्ता ने किया। गुप्ता ने बाल मानसिक स्वास्थ्य में अधिक जागरूकता और हस्तक्षेप की आवश्यकता पर बल दिया।
उन्होंने बाल मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता फैलाने और मजबूत सामुदायिक सहायता प्रणाली बनाने के लिए निरंतर प्रयासों के महत्व को दोहराया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े कलंक को तोड़ने और मानसिक स्वास्थ्य चुनौतियों का सामना कर रहे बच्चों के लिए बेहतर देखभाल और अवसर सुनिश्चित करने के लिए ऐसी पहल आवश्यक है। यह सम्मेलन बाल मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता और सहायता में अंतर को पाटने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जिसने जम्मू और आसपास के क्षेत्रों में बच्चों के लिए मानसिक स्वास्थ्य देखभाल के बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के लिए आगे की पहल के लिए मंच तैयार किया है। इस मौके पर मनोचिकित्सा विभाग के प्रमुख डाॅ. मनु अरोड़ा ने जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंद बच्चों और परिवारों को आवश्यक सहायता प्रदान करने में क्लिनिक की भूमिका से अवगत कराया।