जम्मू। सीपीआईएम की राज्यस्तरीय कान्फ्रेंस में कुल 11 प्रस्ताव पेश किए जाने हैं। पहले दिन सोमवार को सात प्रस्तावों पर चर्चा हुई। बाकी चार प्रस्ताव मंगलवार को पेश किए जाएंगे। इनमें रोजगार, पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने, नई शिक्षा नीति, कृषि में सुधार, पर्यावरण सहित लोकतांत्रिक अधिकारों की मांग सहित कश्मीरी हिंदुओं की वापसी का प्रस्ताव शामिल हैं।
सीपीआईएम के राज्यस्तरीय कमेटी के सदस्य रमेश ने बताया कि कान्फ्रेंस में प्रदेश के अंदर रोजगार के अवसर कैसे सृजित हों, प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग पर दल पूर्व की तरह कायम है। इसके साथ ही खाद्य सुरक्षा, पर्यावरण का संरक्षण सहित लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग को लेकर प्रस्ताव पेश किए गए।