फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा मिले : करात

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर में सीपीआईएम की 13 वीं राज्यस्तरीय कान्फ्रेंस में पहुंचे पोलित ब्यूरो सदस्य व कोर्डीनेटर प्रकाश करात ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि संगठन को जम्मू कश्मीर में मजबूती मिले, इसके लिए कान्फ्रेंस में चर्चा की जा रही है। जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा मिले यह प्रमुख मुद्दा है।
विज्ञापन


सीपीआईएम पोलित ब्यूरो सदस्य ने अपने पूरे संबोधन में केंद्र की मोदी सरकार पर जहां हमला बोला, वहीं पत्रकारेां के सवालों का जवाब देते हुए साफ कहा कि पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करना ही प्रमुख मुद्दा है। कान्फ्रेंस के दौरान भी वक्ताओं ने इसी मुद्दे पर अपनी बात विस्तार से रखी। पोलित ब्यूरो सदस्य ने कहा कि इसको लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी मांग कर चुके हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सीपीआईएम का यहां एक ही विधायक है जो लगातार है। संगठन को मजबूत करने पर काम किया जाएगा। उन्होंने खुद को कान्फ्रेंस में ही सीमित करते हुए मुख्यमंंत्री उमर अब्दुल्ला व पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती से मिलने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें